स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का महत्व समझाया

महात्मा गांधी महाविद्यालय सीहोर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान दिनांक 17/099/2024 से 02/10/2024 तक चलाया गया जिसके अंतिम दिवस पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा हनुमान फाटक कस्बा सीहोर में स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता थीम पर नुक्कड़ नाटक कर लोगो को गन्दगी ना फैलाने की समझाइश दी, उन्होंने स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा की  स्वच्छता,स्वच्छ भारत मिशन के तहत आने वाला एक अभियान है इसका मकसद भारत में स्वच्छता को एक स्वाभाविक आदत बनाना और इसे एक मुख्य सामाजिक मूल्य बनाना है, इसी के साथ स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर की सफाई की कार्यक्रम का मार्गदर्शन कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र वर्मा ने वा कार्यक्रम का नेत्तृत्व वरिष्ठ स्वयंसेवक शिवानी प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी महाविद्यालय सीहोर के वरिष्ठ स्वयंसेवक अमित शर्मा नंदनी भुसरिया, प्रधानमंत्री  कॉलेज ऑफ एक्सलेंस के वरिष्ठ स्वयंसेवक आदित्य गौर,यशराज चौहान,सचिन गौर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से स्टेट कैम्पर मानसी प्रजापति का विशेष सहयोग रहा साथ ही महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हलीम खान,इकबाल अंसारी,स्वयंसेवक उत्सव,प्रियंका,शिवानी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments