खंगराले ने की ग्रामीण विकास एवं पर्यावरण केन्द्र सेवनिाया इछावर की संस्था के चुनाव आचार संहिता के चलते निरस्त की मांग



सीहोर। नरेन्द्र खंगराले अध्यक्ष सेवादल कांग्रेस जिला सीहोर एवं प्रदेश महामंत्री अ.जा.ज.पि.वर्ग, अल्प.कल्याण परिषद् मध्य प्रदेश ने जिले के कलेक्टर श्री प्रवीण अड़ाच्य से भेट कर ग्रामीण विकास एवं पर्यावरण केन्द्र सेवनिाया इछावर की संस्था  (सी.आर.डी.ई.) के चुनाव आचार संहिता के चलते ज्ञापन सौंपकर निरस्त कराने की मांग की है। इस मौके पर श्री खंगराले ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व इछावर जिला सीहोर द्वारा अधिसूचना जारी कर दिनंाक 5 नवम्बर 2024 को संस्था के चुनाव पूर्ण कराने के आदेश जारी किये हैं, जो आचार संहिता के चलते विधि व नियम विरूद्ध है। जबकि संस्था में कुल 6 संस्थापक सदस्य है, जिसमें कुछ  फर्जी होकर कभी भी संस्था की बैठक में भाग नही लिया एवं उन्होने सदस्यता शुल्क भी जमा नही किया है।  जो दो सदस्य संस्थापक है, जिन्हें देखते चुनाव पूर्ण नही किया जा सकता है। रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1973 की धारा 16 के अनुसार जो सदस्य निरंतर नही बना रहता उसको चुनाव प्रक्रिया में शामिल नही किया जा सकता है। जबकि उच्च न्यायालय जबलपुर में प्रस्तुत याचिका क्रं. डब्लुपी 1147/2024 पर सुनवाई दिनांक 03/09/2024 में स्पष्ट आदेश दिये गये हैं कि दिनांक 04/01/2024 को प्रकाशित अधिसूचना संस्था के 9 सदस्य जिनमें से 3 की मृत्यु हो चुकी है। उक्त जारी अधिसूचना रद्द की जाती है एवं आदेश दिये गये हैं कि दिनांक 18/12/2023 को हुई बैठक को पुन: ना खोला जावे फिर भी एसडीएम इछावर नियम विरूद्ध उसी बैठक का हवाला देते हुए अवैध रूप से अपात्र सदस्यों के बीच चुनाव करा रहे हैं। तत्काल उक्त संस्था के चुनाव आचार संहिता के चलते निरस्त की मांग की गई है।


Post a Comment

0 Comments