भारत विकास परिषद के तत्वाधान में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन आज

सीहोर। भारत विकास परिषद की सीहोर इकाई द्वारा आज 26 अक्टूबर 2024 को भोपाल नाका स्थित चंद्रशेखर आजाद अग्रणी महाविद्यालय के सभागृह में जिला स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 12 बजे किया जाएगा। जिसमें सीहोर के विद्यालयों की टीम प्रतिभागी के रूप में उपस्थित होगें और इनमें से प्रत्येक टीम एक हिंदी एवं एक संस्कृत राष्ट्रीय समूह गान की प्रस्तुति देगें। इसके पश्चात इन सभी टीमों में से हिंदी एवं संस्कृति दोनों ही गीतों के आधार पर विजेता का चुनाव किया जाएगा और यह टीम अगले दिन 27 अक्टूबर रविवार को प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में सम्मिलित होगें। भारत विकास परिषद के सचिव आर्य रितेश राठौर ने बताया कि प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन भी भारत विकास परिषद की सीहोर शाखा द्वारा चंद्रशेखर आजाद अग्रणी महाविद्यालय के सभागृह में 27 अक्टूबर रविवार को होगा। प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न शहरों से चयनित विजेता टीम सम्मिलित होंगी एवं उसके पश्चात अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में सीहोर से टीम चयनित होकर जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक रवि ठकराल एवं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पंकज मोदी ने सभी नगर वासियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।


Post a Comment

0 Comments