सीहोर। म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ का 47 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे हेमंत श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष तथा जितेन्द्र सिंह प्रदेश महामंत्री उपस्थित रहे। अतिथियों ने उपस्थित पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य कर्मचारी संघ राज्य के कर्मचारियों की समस्यायों के निराकरण के लिए दो चरणों में आन्दोलन कर रहा है जिसके द्वितीय चरण मे 17 अक्टूबर को अम्बेडकर पार्क तुलसी नगर भोपाल मे एक दिवसीय धरना दिया जावेगा। जिसमें केन्द्र के समान महँगाई भत्ता, वेतन आयोग गठन करने, पदोन्नति प्रदान करने, नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति दिनांक से पूर्व वेतनमान प्रदान करने, लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को मंत्रालय कर्मचारियों के समान वेतन प्रदान करने तथा रमेश चंद शर्मा कमेटी की अनुशंसा लागू करने, संविदा कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, स्थाई कर्मचारियों को समस्यायों को हल करने, शिक्षकों को 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर चर्तुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान करने, सातवे वेतनमान के अनुसार एच आर ए प्रदान करने सहित अन्य मांगो का निराकरण किया जाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के अवकाश संरक्षित करने एवं उसका नगदीकरण करने का 2023 का शासन का आदेश मनमाना एवं तानाशाहीपूर्ण है। यदि इसका शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो राज्य कर्मचारी संघ लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय का घेराव करेगा। यदि समयसीमा मे कर्मचारियों की समस्यायों का निराकरण नहीं हुआ तो राज्य कर्मचारी संघ उग्र आन्दोलन को वाध्य होग। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मे प्रमुख रूप से पं सन्तोष शर्मा, रामसिंह यादव, हरिनारायण शर्मा दाऊ, विनीत दुबे, गोपाल सिंह ठाकुर, अनिल शर्मा, वीर सिंह, ओ पी शर्मा, कुंदन राय, संन्तोष सिंह, संन्तोष जैन, मनोज व्यास, अभिषेक भार्गव, कैलास पांचाल, डी.के. राय, सुरेन्द्र यादव, जीतमल मेवाडा, लखन महेश्वरी विक्रम सिंह मेवाड़ा, योगेश त्यागी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

0 Comments