रानी अहिल्याबाई होल्करकी पुण्यतिथि पर हुआ विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन। अपने मन के भावों को पुस्तक के रूप में उकेरन साहित्य की सच्ची सेवा - विनीत दुबे

 सीहोर - स्थानीय रैंबो प्ले स्कूल के सभागार में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के बेनर तले  रानी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि एवं गुरु ग्रंथ साहिब प्रकाश दिवस के पावन अवसर पर विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता गीतकार रामनारायण राठौर ने की।  मुख्य अतिथि के रूप में विनीत दुबे अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ सीहोर रहे । विशेष अतिथि डॉ.बी.पी.शर्मा ने रहे।सर्वप्रथम कार्यक्रम  का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रचलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया।सरस्वती वंदना कवि जोरावर सिंह ने प्रस्तुत कि । कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजेंद्र जायसवाल ने किया। अतिथियों का स्वागत परिषद् महामंत्री लक्ष्मण चौकसे ,उपाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, तहसील अध्यक्ष गोविंद लवानिया ने पुष्पमाला पहनाकर किया। इसी  अवसर पर युवा अंग्रेजी कहानीकार जयंत दसवानी का सम्मान शाल, श्रीफल,एवं सम्मान पत्र भेंट कर किया।इस अवसर पर उपस्थित कवियों ने एवं अतिथियों ने अपने-अपने विचार रखे । इस अवसर पर रामनारायण राठौर ,द्वारका बांसुरिया, डॉ. बी.पी शर्मा, हीरालाल शर्मा, विनोद पंसारी ,हीरालाल जायसवाल, हरिश्चंद्र आर्य,जोरावर सिंह, गोविंद लोवानिया, लक्ष्मण सिंह चौकसे ,आदित्य हरी गुप्ता ,आकाश माथुर , सुनील कुकराजा, सुनीता जायसवाल,डॉ विजेंद्र जायसवाल आदि रहे ।एवं अंत में आभार हरिश्चंद्र आर्य ने माना ।



Post a Comment

0 Comments