सीहोर। समाज के नौनिहालों को सनातन धर्म की शिक्षा देने, मर्यादा का पालन करने, समाज, देश, धर्म की शिक्षा देने हेतु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से प्रेरणा देने हेतु अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सीहोर द्वारा राजपूत समाज के बालक-बालिकाओं की रामचरित मानस पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता स्थानीय विवेकानंद महाविद्यालय अवधपुरी मे आयोजित की गई। प्रतियोगिता का प्रारंभ समाज के आराध्य भगवान श्रीराम और समाज के गौरव महाराणा प्रताप के चित्र पर डॉ. महेन्द्र सिंह राठौड़ सम्भागीय अध्यक्ष, गणेश सिंह चौहान जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों समाजजनों के द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं मार्ल्यार्पण द्वारा किया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सम्भागीय अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह राठौड़ एवं जिलाध्यक्ष गणेश सिंह चौहान ने बताया कि आज के सोशल मीडिया के युग में देश की युवा पीढ़ी सनातन धर्म, परम्पराओं से विमुख होती जा रही है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए रामचरितमानस का प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि रामचरित मानस मे भगवान श्रीराम के चरित्र, धर्म ,मर्यादा से आज की पीढ़ी को प्रेरणा व शिक्षा मिल सकें। रामचरितमानस आधारित इस प्रश्नोत्तरी मे 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतिभागियों मे छह: वर्ष से लेकर पेंतीस वर्ष तक के प्रतिभागियों ने भाग लिया। भाग लेने वाले बालक-बालिकाओं और अभिभावकों ने हर वर्ष ऐसी प्रतियोगिता को आयोजित करने हेतु कहा।


0 Comments