छावनी दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में उत्साह के साथ मनाई जाएगी विजयादशमी-पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा
सीहोर। छावनी दशहरा उत्सव समिति के मुख्य संरक्षक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा के कार्यालय पर छावनी दशहरा उत्सव समिति की बैठक हुई। इसमें सर्व सहमति से पूर्व पार्षद आशीष गेहलोत को दशहरा उत्सव समिति का अध्यक्ष एक बार फिर से बनाया गया। इसी तरह नीरज ताम्रकार को श्रीराम बारात प्रभारी मनोनीत किया गया, क्योकि मुख्य संरक्षक श्री अरोरा ने मंच से उनके कार्य से प्रभावित होकर मंच से घोषण की थी, उसको अमल में लाते हुए एक बार फिर से श्री गेहलोत को अध्यक्ष बनाया गया है।
इस मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय का त्योहार विजय दशमी पर्व प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास भव्यता के साथ मनाया जाएगा। बड़ी संख्या में उपस्थित समिति के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष छावनी दशहरा उत्सव समिति द्वारा भव्यता एवं ऐतिहासिक रूप से दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इसमें विशालकाय रावण का आतिशबाजी के साथ दहन किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से सेवा यादव, पप्पू यादव, संतोष राठौर, यश ठाकुर, आशीष गुप्ता, गोपाल राठौर, भूपेन्द्र ठाकुर, रोहित सोलंकी, ओम प्रकाश, अजय रेकवार, विशाल सेन, पप्पू सेन, छगन यादव, विनित गोयल, उपेश माहेश्वरी, उमेश चावड़ा, दीपक दुबे, लक्की सक्सेना, सोनू विश्वकर्मा आदि शामिल थे।
भव्य राम बारात निकाली जाएगी, रावण और मेघनाथ का विशाल पुतला दहन किया जाएगा
मुख्य संरक्षक श्री अरोरा ने बताया कि शहर के मध्य हजारों की संख्या में करीब 20 सालों से अधिक समय से छावनी दशहरा उत्सव समिति के द्वारा विजयादशमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर भव्य रूप से भगवान श्रीराम की शहर के प्रमुख मार्गों से शोभा यात्रा निकाली जाएगी और बाल विहार मैदान पर श्रीराम और रावण की सेनाओं के बीच संग्राम होगा। राम की सेना लाल और रावण की सेना काली पोशाक में नजर आएंगी। रंगीन आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया जाएगा। तैयारी को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया था। आगामी दिनों में मैदान का भूमि पूजन सहित अन्य रुपरेखा बनाई जाएगी।

0 Comments