युवा मोर्चा नगर मंडल ने सदस्यता अभियान के तहत दिलाई सदस्यता

सीहोर । द्वितीय दिवस भी भारतीय जनता युवा मोर्चा सीहोर नगर मंडल द्वारा माननीय विधायक श्री सुदेश राय जी के मार्गदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी के बृहद सदस्यता अभियान के चलते मंगलवार को नगर के प्रमुख शिक्षण संस्थान स्टूडेंट लाइब्रेरी के साथियों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई ।

इस सदस्यता अभियान में नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र पाटीदार ,नगर मंडल अध्यक्ष श्री सुनील राय ,जिला विजय यादव ,नगर महामंत्री समीर सेन ,महामंत्री नट्टू राठौर, विशाल पाटीदार ,दीपक राठौड़ ,विशाल बेलवान ,आयुष तोमर ,मनीष खिलवाड़, गौरव पाटीदार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।


Post a Comment

0 Comments