अब सीहोर की शान बड़ायेगा राष्ट्रीय वृक्ष

 सीहोर। कार्य कितना ही बड़ा क्यों ना हो पूर्ण हो ही जाता है, बस जरुरत है उसे पूर्ण करने के जुनून की। ऐसा ही उदाहरण सीहोर के मण्डी क्षेत्र में देखने को मिला, जहाँ पर एक विशालकाय बरगद का पेड़ अपनी उम्र दराज के चलते बारिश में उखड़ गया और जमीन पर धराशाही हो गया। तब भाजपा किसान मोर्चा के नगर मंत्री जितेन्द्र सिंह चौरसिया के द्वारा अपने साथियों के साथ एक मुहीम चलाई और उक्त राष्ट्रीय वृक्ष बरगद के पेड़ की बड़ी-बड़ी टहनियों को काटकर बेलगाड़ी से सीहोर के अनेक क्षेत्रों में ले जाया गया और जेसीबी से गहरा गड्डा कर बरगद की टहनियाँ रोपित की गई। यह मूहीम उनके द्वारा विगत 3 माह से सतत् जारी है, अभी तक उनके द्वारा 100 अधिक जगह बरगद की टेहनियाँ रोपित की जा चुकी हैं, इनकी इस कड़ी मेहनत का परिणाम यह निकला कि टहनियों में पत्ते आना शुरु हो गये हैं।

आज संजीवनी स्वास्थ्य केंद्र मंडी में बरगद बड़ी शाखा का रोपण किया गया। इस अभियान का नाम उन्होने एक बरगद माँ के नाम रखा है। उनका कहना है कि संजीवनी केन्द्र पर इसलिये बरगद की शाखा रोपित की गई, ताकि गल्ला मंडी सीहोर में मरीज को बैठने छाया मिल सके। यह अभियान सीहोर को सुंदर और हरा भरा बनाने के लिए चलाया जा रहा है। जिसके तहत शहर के मंडी गेस्ट हाउस, मंडी पुलिस लाइन, मंडी जिला जेल, मंडी बालाजी कॉलोनी, मंडी वर्कशॉप ग्राउंड, मंडी स्वामी विवेकानंद स्कूल, मंडी जाइलो, मण्डी इंडस्ट्रियल ऐरिया, सुभाष स्कूल गंज सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बरगद की शाखाऐं लगाई गई है। अब यह अभियान अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है। यह अभियान पूर्णत: नि:शुल्क चल रहा है। आज इस अभियान में किसान मोर्चा के नगर मंत्री जितेंद्र कुमार चौरसिया, भाजपा नेता मानसिंह पवार, वरिष्ठ पत्रकार मोर सिंह मेवाड़ा, महंत महेश दास राधेश्याम मंदिर मंडी, संदीप राठौर, इंदर सिंह ठाकुर, अखिलेश बिजोलिया, महेश तिवारी सहित क्षेत्र के



 


Post a Comment

0 Comments