पोषण माह अन्तर्गत ग्राम भैसाखेड़ी आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों को ऊपरी आहार शुरु करवाया

सीहोर। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के उच्च स्वास्थ्य के लिये पोषण माह थीम अन्तर्गत मुहीम चलाई जा रहा है। इसी कड़ी में सीहोर जिले के समीपस्थ ग्राम भैसाखेड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम भैंसा खेड़ी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हेमलता मेवाड़ा, सहायिका ओमवती जांगड़े, आशा कार्यकर्ता गेंद कुंवर, सरपंच गुलाब बाई और अन्य जन प्रतिनिधि सीहोर ग्रामीण परियोजना पोषण माह के अंतर्गत थीम के आधार पर बच्चों को ऊपरी आहार शुरू कराया गया और जानकारी दी गई कि महिलाओं को मोटे अनाज से बनाए गए व्यंजनों की विधि  एक दूसरे से सांझा की गई। खान-पान संबंधित और स्वच्छता संबंधित जानकारी देते हुए पोषण आहार से संबंधित टिप्स दिये गये।


Post a Comment

0 Comments