अनंत चतुर्दशी पर निकाला झिलमिलाती नयनाभिराम झांकियों का कारवाँ आखाड़ों के जाबाजों ने दिखाये हेरतंगेज करतब

14 अखाड़े व एक दर्जन झांकियों को देखने उमड़ा जनसेलाव

सीहोर। परम्परागत रूप से निकलने वाला अनन्त चतुर्दशी चल समारोह इस वर्ष भी अपनी गरिमा अनुरूप नगर में निकाला गया। जिसमें 14 अखाड़ों के जाबाज कलाकारों ने हेरतंगेज करतब दिखाये और एक दर्जन नयनाभिराम झिलमिलाती झांकियों को देखने जनसेलाव उमड़ा। यातव्य है कि हिन्दु उत्सव समिति विगत् वर्षों से शहर की अनन्त चतुर्दशी चलसमारोह को पुन: गरिमामय बनाने हेतु प्रयासरत् है। इसके फलस्वरूप इस वर्ष भी देर शाम स्थानीय कोतवाली चौराहे से अनन्तचतुर्दशी चल समारोह बारिस की बौछार के बीच धीरे-धीरे आगे बड़ता रहा। यह चलसमारोह अलसुबह तक जारी रहा। झांकियों की रंगबिरंगी रोशिनियों से अनन्त चतुर्दशी की रात रंगीन हो गई। इन झांकियों को देखने के लिये देर रात को सडक़ों पर लोगों का हुजूम उमड़ा विभिन्न संगठनों द्वारा मंच बनाकर स्वागत किया गया। स्थानीय कोतवाली चौराहे के निकट हिन्दु उत्सव समिति द्वारा अनन्त चतुर्दशी चल समारोह में शामिल अखाड़ों के उस्ताद खलिफाओं व झांकियों के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मान कर पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर डॉ.आशुतोष दिक्षित, भाजपा नेता पंकज गुप्ता, कथा वाचक पं. शैलेश तिवारी, पार्षद लोकेन्द्र वर्मा, डॉ.गगन नामदेव, कमलेश अग्रवाल, राजु कौशल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जिनका हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, राजेन्द्र नागर, पुरुषोत्तम मीणा ने अंग वस्त्र उड़ाकर सम्मान किया। झांकी निकलते ही कुछ ऐसा दिखाई देने लगा मानो आसमान से सितारे उतर आये हों। हर जगह उत्साह व उल्लास का माहोल नजर आ रहा था। झांकियों की एक झलक पाने एवं आखाड़ों के जाबाज कलाकारों द्वारा दिखाये जा रहे हेरतगेंज करतबों देखने लोग व्याकुल नजर आये। 


Post a Comment

0 Comments