बसपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर महोदय को सौपा ज्ञापन

सीहोर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में कलेक्टर महोदय से मुलाकात कर सिद्धिगंज रामपुरा डैम में विस्थापित लोगों की समिति का निर्माण किया गया था। उक्त समिति में एक व्यक्ति द्वारा कब्जा कर तालाब निर्माण के समय विस्थापित लोगों की समिति बनाई गई थी। उन सभी लोगों को समिति से बाहर कर समिति अध्यक्ष अपनी मनमानी कर रहे हैं और उनके द्वारा किये गये भ्रष्टाचार को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौपने वालों में प्रमुख रूप से कमलेश दोहरे मुख्य जिला प्रभारी सीहोर भोपाल बसपा, अनोखीलाल मालवीय जिला प्रभारी सीहोर बसपा, एन.एस. भारती जिला महासचिव बसपा सीहोर, देवकरण कुरल विधानसभा अध्यक्ष आष्टा, पूर्व सरपंच राजमल परमार उपस्थित रहे।

ज्ञापन का चावन कर कमलेश दोहरे  ने कलेक्टर महोदय को अवगत कराया कि जो समिति बनाकर डैम में मछली पालन का कार्य  स्थाई लोगों को दिया था। उसमें समिति के अध्यक्ष द्वारा धोखा धड़ी करके समिति के सदस्यों को हटा दिया गया एवं नए सदस्यों को जोडक़रअवैध तरीके से डैम को  बेचने  खरीदने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर सिद्धिगंज रामपुरा डैम के समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। जिनमें धर्मेंद्र पदमसिंह, देवकरण, लक्ष्मणसिंह, भोलाराम, गणपत सिंह, भेरूलाल, बादशाह भाई, मायाराम, भैरू सिंह, राजाराम, पूरनसिंह आदि समिति के सदस्य उपस्थित रहे एवं अति शीघ्र कार्रवाही किये जाने की मांग की गई है। साथ ही यह भी बताया गया कि विस्थापित लोग जिन लोगों के घर मकान जमीन  रामपुर जलासय में डूब गए थे। उन लोगो को प्रशासन द्वारा जीवन यापन करने के लिए परिवार के पालन पोषण के लाले पड़ रहे हैं। कलेक्टर महोदय ने शीघ्र ही जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।      


Post a Comment

0 Comments