डाइट में आयोजित हुआ शिक्षक दिवस कार्यक्रम

सीहोर। आज दिनांक को डाइट और जि़ला शिक्षा केन्द्र  की और से डाइट सीहोर के सभागार में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम डॉ राधाकृस्णन के जन्म दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री पंकज पुरोहित प्रसिद्ध लेखक सहित्कार एवं श्री आकाश माथुर पत्रकार की डाइट सीहोर में गरिमामयी उपस्थिति रही। सर्वप्रथम सरस्वती पूजन अतिथि स्वागत डाइट प्राचार्य के ओर से किया गया। इस कार्यक्रम में डाइट के छात्राध्यापकों द्वारा कविता, भाषण, नृत्य आदि गतिविधियॉ सुन्दर ढग़ से की गयी। जिसको सभी के द्वारा सराहा गया है डॉ राधाकृस्णन जो एक महान विचारक, दार्शनिक एवं शिक्षा जगत में किए गए उत्कृस्ट कार्य को याद किया गया। उनके राष्ट्रप्रेम को भी सभी ने याद किया। निपुण भारत के अन्तर्गत उत्कृस्ट कार्य करने वाले प्रत्येक विकासखण्ड से एक शिक्षक एवं निपुण छात्र का सम्मान मेडल एवं शिक्षक का सम्मान शाल श्रीफल द्वारा मुख्य अतिथि के कर कमलो से किया गया। इस कार्यक्रम में डाइट के प्रथम/द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापको भी सम्मान एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। इस कार्यक्रम को अत्यन्त उत्साह उमंग एवं गौरवशाली ढंग से मनाया गया। इस कार्यक्रम में श्री वर्मा बीआरसी सीहोर पी.एम.श्री.के समस्त शिक्षक, समस्त छात्राध्यापक डाइट एवं डाइट का समस्त अकादिमक स्टॉफ ने सहभागिता की। प्राचार्य, डाइट डॉ. अनिता बडग़ुर्जर द्वारा शिक्षक दिवस के बारे में अपना उदवोधन एवं लक्ष्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि महोदय श्री पंकज पुरोहित] प्रसिद्ध लेखक का उदवोधन हम सब के लिए प्रेरणादायी है। श्री आकाश माथुर पत्रकार ने अपने अनुभव बताए जा की सभी के लिए बहुत: महत्वपूर्ण थे। श्री आर.आर.अइके डी.पी.सी. महोदय ने सभी शिक्षक को प्ररेणादायक मार्गदर्शन किया और मुख्य अतिथि का आभार प्रदर्शित किया ओर स्मृतिचिन्ह भेट किया।   डाइट परिसर में अथितियों ने वृक्षा रोपण किया अत: में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




Post a Comment

0 Comments