एड्स रोधी एवं दुर्घटना रोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

आज सीहोर जिले के फंदा टोल प्लाजा पर जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी एवं हाईवे कंसेशन के डिप्टी मैनेजर ऑपरेशन एण्ड मेंटेनेंस किशोर चोरघड़े जी के नेतृत्व मे एड्स रोधी  एवं दुर्घटना रोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवास भोपाल फोर लेन, सीएसआर टीम एवं आदित्य इन्फोर्मेशन मैनेजमेंट सोसायटी सीहोर द्वारा फन्दा टोल से गुजरने वाले सभी वाहन चालकों, ट्रक ड्राइवरो एवं उपस्थित सभी लोगो को एड्स से तथा दुर्घटना बचाव के बिंदुवो से अवगत कराया गया।  आदित्य इन्फोर्मेशन सोसाइटी के पी एम- कृषणपाल सिंह राजपूत एवं डी बी सी पी एल सीएसआर प्रबंधक द्वारा फोर लेन से गुजरने वाले सभी वाहन चालकों को जागरूकता के लिए एड्स रोधी  एवं दुर्घटना रोधी नियमो के चार सौ आई ई सी पर्चे वितरित किये गए। डी बी सी पी एल सीएसआर प्रबंधक ने बताया की हम वाहन हो या शारीरिक जरुरत हो अति उत्शुकता में चूक कर बैठते है तथा दुर्घटना एवं एड्स के शिकार हो जाते है , यदि हम सयमित हो कर सुरक्षा के छोटी छोटी बिंदुवो का ध्यान रखे जैसे  वाहन की गति सीमा नियंत्रित रखे, हेलमेट शीट बेल्ट का उपयोग करे, चौराहे पर खड़ा हो कर खाली रोड होने पर चौराहा पार करे, हाईवे पर टी जंक्शन से जाते समय सड़क खाली होने पर इंटर करे, जीवन-साथी के अलावा किसी अन्‍य से यौन संबंध नही रखे, यौन सम्‍पर्क के समय निरोध(कण्‍डोम) का प्रयोग करें, मादक औषधियों के आदी व्‍यक्ति के द्वारा उपयोग में ली गई सिरिंज व सूई का प्रयोग न करें, एड्स पीडित महिलाएं गर्भधारण न करें, क्‍योंकि उनसे पैदा होने वाले शिशु को यह रोग लग सकता है, रक्‍त की आवश्‍यकता होने पर अनजान व्‍यक्ति का रक्‍त न लें, और सुरक्षित रक्‍त के लिए एच.आई.वी. जांच किया रक्‍त ही ग्रहण करें, डिस्‍पोजेबल सिरिन्‍ज एवं नई सूई का साझा उपयोग करें  लेंवें, एड्स-लाइलाज है- बचाव ही उपचार है , इन बातो का ध्यान रख कर एड्स से तथा यातायात नियमो का पालन कर के दुर्घटना से बचाव कर सकते है। इस मौके पर परियोजना प्रबधक कृष्णपाल सिंह, काउंसलर सुलभा भरद्वाज, एएनएम रूपा यादव, ओ आर डब्लू नेहा राठौर मनीषा राठौर आदि एवं देवास भोपाल फोर लेन, सीएसआर प्रबंधन एवं सभी सम्माननीय उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments