सीहोर। अनंत चतुर्दशी चल समारोह 17 सितंबर, मंगलवार को निकाला जायेगा। चल समारोह के लिए हिंदू उत्सव समिति की व्यापक तैयारियाँ जारी है। इस संबंध में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि अनंत चतुदर्शी चल समारोह अपने गौरवशाली इतिहास के लिए केवल प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भी प्रसिद्ध है। अपनी इन्हीं ऐतिहासिक परम्परा को शतत जारी रखते हुए सीहोर में इस वर्ष भी अनंत चतुर्दशी चल समारोह 2024 का आयोजन हिन्दु उत्सव समति द्वारा किया जा रहा है। अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर आज 17 सितंबर की दरमियानी रात शहर के कोतवाली चौराहे से सीहोर टॉकीज तक झिलमिलाती झांकियों का कारवां निकाला जाएगा। समारोह के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं हिंदू उत्सव समिति सहित शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन ने जोरदार तैयारी की है।
सीहोर में अनंत चतुर्दशी का भव्य चल समारोह अपनी गौरवशाली परंपरा के साथ शुरू हुआ चल समारोह में आकर्षक झांकियों के साथ अखाड़ों के करतब भी होंगे. सबसे पहले अखाड़े झांकी निकली। सडक़ों पर रातभर निकलेंगी अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकियों के लिए अखाड़े के सदस्य अपनी कलाबाजी दिखाने को तैयार हैं। शहर के अलग-अलग अखाड़ों के सदस्य पिछले एक माह से अभ्यासरत हैं। अखाड़ों के कलाकारों द्वारा चलसमारोह के दौरान हेरत अंगेज करतबों का प्रदर्शन किया जावेगा एवं मनमोहक झांकियाँ भी उपस्थित जनसमूह को अपनी ओर आकर्षित करेगी। ज्ञात है कि विगत् दिनों हिन्दु उत्सव समिति की एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सर्वसहमति से रात्रि 10 बजे चल समारोह प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया था। निकलने वाले चलसमारोह का विभिन्न सामाजिक, सांस्कृति, राजनैतिक संगठनों के माध्यम से मंच बनाकर चल समारोह में शामिल झांकी एवं अखाड़ों को पुरुस्कृत किया जायेगा। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर एवं समाजसेवी अखिलेश राय द्वारा प्रोत्साहन राशी दी जावेगी। हिन्दु उत्सव समिति के मंच से समस्त अखाड़ों एवं झांकियों के पदाधिकारियों एवं चलसमारोह में शामिल उस्तादों व खलिफाओं व करतब दिखाने वाले कलाकारों का भी सम्मान किया जायेगा।
0 Comments