सीहोर -जर्नलिस्ट एसोसिशन ऑफ़ मध्य प्रदेश की सीहोर जिला मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला इकाई का गठन किया गया जिसमें सीहोर जिले के पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए।
सीहोर के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप वशिष्ठ सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष चुने गए
संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से सीहोर ज़िले के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप वशिष्ठ को जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ मध्य प्रदेश का सीहोर जिला अध्यक्ष चुना गया। अपने उद्बोधन में सभी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप वशिष्ठ ने कहा कि संगठन के सदस्यों ने जो उन पर विश्वास जताया है वह उनके विश्वास पर खरे उतरेंगे और जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे, उन्होंने कहा कि जर्नलिस्ट एसोसिएशन आफ मध्य प्रदेश हमेशा से पत्रकार हित की लड़ाई लड़ता आया है जब भी पत्रकार हित की बात आएगी तो सबसे पहले आगे मैं रहूंगा।
देश के कई राज्यों में कार्यरत है जर्नलिस्ट एसोसिएशन - प्रदीप वशिष्ठ
जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ मध्य प्रदेश के सीहोर जिला इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जर्नलिस्ट एसोसिएशन संगठन एक निर्भीक संगठन है जो पूरी ईमानदारी के साथ देश के कई राज्यों में कार्यरत है। संगठन हमेशा से पत्रकार हितों के लिए कार्यरत रहा है। संगठन अब सीहोर जिले के पत्रकार के हितों के लिए भी कार्य करेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने नव निर्वाचित सीहोर जिला अध्यक्ष प्रदीप वशिष्ठ का पुष्पमाला पहनाकर शाल और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में जर्नलिस्ट एसोसिशन ऑफ़ मध्य प्रदेश सीहोर के जिला संगठन के संरक्षक देवी प्रसाद व्यास व विनय भटेले व दिनेश तिवारी ,संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष विमल राय ,उपाध्यक्ष दिनेश नागर, महासचिव खालिद खान, सचिव हिमालय गोहिया, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज पंजवानी व धीरज साहू, व्यवस्थापक शरद शर्मा व जुबेर खान सक्रिय सदस्य के रूप में शील राय, राजकुमार मेवाड़ा, प्रदीप चावड़ा, ब्रह्म मेवाड़ा, शुभम चौरसिया,शैलेन्द्र विश्वकर्मा,विनेश चौहान,सुरेंद्र राय, वसीम उद्दीन,वसीम खान,अनिल जावरिया, राजेंद्र नागर, आशीष गुप्ता, दीपक पाटीदार, शैलेन्द्र राय, मुकेश राज शामिल रहे।


0 Comments