सीहोर। सीहोर जिले की रेहटी तहसील स्थित ग्राम महागाँव जदीद के अविवाहित युवा कृषक रामलाल पिता ख्यालीराम अकेले अपने घर पर भोजन करने के पश्चात घर में सौ रहा था कि दिनांक 4 सितम्बर 2024 की रात्रिकालीन अज्ञात लोग आये और दरवाजा तोडऩे लगे, जैसे ही आवाज आई तो वह उठा गया और विरोध जताने पर उक्त अज्ञात लोगों ने उस पर जान लेवा हमला कर सिर फोड़ दिया, पीडि़त घायल होकर बिस्तर पर गिर गया। चोरो ने मृतक समझ घर में रखी अलमारी, बड़ी पेटी तोडक़र जेवरात एवं नगदी रूपये ले गये। सुबह 4 बजे मौकाये वारदात पर तिलाडिय़ा गाँव का रामबिलास केवट पहुंचा और पीडि़त के बड़े भाई पूर्व जनपद सदस्य रामभजन को मोबाईल पर बताया तभी ग्राम के चौकिदार व घर पड़ोसी ने देखा और 108 पर डायल किया तब मौके 108 आई और रेहटी में प्राथमिक इलाज किया गया परन्तु पीडि़त की गंभीर हालत को देखते हुए उसे भोपाल एम्स हास्पिटल रिफर कर दिया। पीडि़त के बड़े भाई रामदास का कहना है कि घर में मकान खरीदने हेतु 5 लाख रूपये  रखे थे एवं पीडि़त भाई की शादी करने हेतु सोना चांदी की रकम व पुराने समय के चाँदी के सिक्के रखे हुए थे, जो चोर ले गये हैं। दिनांक 6 सितम्बर 2024 को क्षैत्रीय थाना रेहटी पुलिस मौकाये वारदात पर पहुंचे और मुयाना किया, बागसेवनिया एवं रेहटी थाना की पुलिस पीडि़त के बयान लेने भी पहुंची थी, परन्तु पीडि़त की गंभीर हालत के कारण बयान नही ले सके है। अभी तक चोर लुटेरों का कोई सुराग नही लग सका है, पीडि़त के बयान के बाद ही स्थित स्पष्ट हो सकेगी।