डी बी सी पी एल प्रदेश में सी एस आर का उदाहरण पेश कर रहा।

एम पी आर डी सी के अंतर्गत प्रदेश में तमाम सड़को का सञ्चालन किया जा रहा है, किन्तु  हाईवे कन्सेशन द्वारा संचालित देवास भोपाल फोर लेन (डी बी सी पी एल)  प्रदेश में सी एस आर का उदाहरण पेश करता हुवा प्रतीत होता है। जहा बारिष के मौषम में भी देवास भोपाल फोर लेन मार्ग खड्डा मुक्त है ,वही  देवास भोपाल फोर लेन की कई अच्छी बाते सामने आयी है । देवास भोपाल फोर लेन प्रशासन से पुछ ताछ में पता चला की जहा एक तरफ सड़क रख रखाव के लिए  नियमित कार्य चलता है तो वही अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट प्रशिक्षण के साथ अच्छी सवास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती है, साथ ही देवास भोपाल फोर लेन से लगे पंचायतो की लड़कियों को सावलम्बी बनाने के उद्देश्य से निः शुल्क भोपाल एवं देवास में कौशल विकाश केंद्र के माध्यम से प्रति माह लगभग साठ 60 लड़कियों को रोजगार से जोड़ा जाता है। देवास भोपाल फोर लेन सी एस आर के माध्यम से वाहन चालकों को नियमीत ट्रैफिक नियम प्रशिक्षण, निः शुल्क मेडिकल सुविधा के साथ अत्याधुनिक वाहन  सड़क से आवारा पशुवों को पकड़ने के लिए चला रही है। डी बी सी पी एल - सी एस आर प्रबंधक ने बताया की हमारी संस्था का उद्देश्य सी एस आर सुविधा सीधे जरुरत मन्दो तक पहुंचाने के साथ अपने स्टेक होल्डर की सेवा करना है ताकि हमारे ब्यवसाय के प्रति लोगो में गलत अवधारणा न पनपने पाए , हमने करोना काल में भी देवास भोपाल फोर लेन से लगे पंचायतो के 1600 परिवारों का हाथ थामे रखा। उपरोक्त तथ्यों को दृष्टिगत रख कर देखे तो अगर प्र्तेक संश्था अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक ढंग से करे एवं देवास भोपाल फोर लेन प्रशासन का अनुशरण करे तो सामाजिक परेशानियों को काम किया जा सकता है।


Post a Comment

0 Comments