ग्राम बमूलिया रोहारा के ग्रामीणों ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य विभाग, कमीश्नर कार्यालय पहुंचकर की गाँव में स्वास्थ्य अधकारी निुयक्त करने की मांग



सीहोर। सीहोर बमुलिया दोराहा सहित अन्य गांव के ग्रामीणजनों के द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीहोर को ज्ञापन देकर उपवास केंद्र बमुलिया दोराहा में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भेजने की मांग की गई थी। परंतु जब मांग पूरी नहीं हुई तो ग्रामीणजन भोपाल पहुंचे और कमिश्नर कार्यालय में  डिप्टी कमिश्नर श्रीमती किरण गुप्ता एवं उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर गांव में स्वास्थ्य अधिकारी भेजने की मांग की इसके उपरांत ग्रामीण जानते ने संचालक स्वास्थ्य विभाग भोपाल की प्रियंका दास मेडम एवं डॉ. मनीष सिंह को भी ज्ञापन देकर गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शीघ्र भेजने की मांग की सााि ही मुख्यमंत्री कार्यालय में भी ज्ञापन प्रेषित किया एवं प्रदर्शन भी किया गया। ग्रामीण जानते का कहना है कि हमारे गांव से लगे हुए 6 गांव के नागरिकों को स्वास्थ्य अधिकारी के अभाव में ग्रामों के बुजुर्गों, महिलाएं एवं बच्चों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण मरीजों को लगभग 50 किलोमीटर दूर सीहोर या भोपाल ले जाना पड़ता है। जिसके कारण कई बार तो मरिजों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं गर्भवती महिलाओं के इलाज में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर ग्राम में स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति की कई समय से मांग की जा रही है। परन्तु अभी तक शासन प्रशासन द्वारा कोई सकारात्म निर्णय नही लिया गया है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते स्वास्थ्य अधिकारी नहीं भेजा गया तो मजबूरन ग्रामीण जनता उग्र आंदोलन करेगी। भोपाल राजधानी पहुंचकर मांग करने वालों में ग्राम बमुरिया दोराहा के थान सिंह मीणा, बनवारी पटेल, मेहरबान सिंह मेवाड़ा, कमल सिंह मीणा, राजेंद्र, विनोद जाट, रामबाबू मीणा, बालकिशन मेवाड़ा, हीरालाल, मदन सिंह अहिरवार, बाबूलाल, हीरालाल, सचिन कुशवाह, अवध अहिरवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments