स्वास्थ्य आयुक्त ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 


 


सीहोर
, 27 नवम्बर 2026 स्वास्थ्य आयुक्त श्री धनराज एस. ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य आयुक्त ने अस्पताल में संचालित एचएमआईएस पोर्टल, ऑनलाइन पंजीयन, मरीजों के उपचार संबंधी रिकॉर्ड एवं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन दिए।

 

      स्वास्थ्य आयुक्त ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ ही डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, तकनीकी नवाचार एवं अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की। मरीजों की बढ़ती संख्या और स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता को देखते हुए चिकित्सालय के विस्तार की जरूरत भी बताई गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया, सिविल सर्जन डॉ. उमेश कुमार श्रीवास्तव सहित जिला चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोटो संलग्‍न

Post a Comment

0 Comments