विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए 19 नवंबर को लगेंगे संपर्क अभियान शिविर

सीहोर, 18 नवम्बर 2026     मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और उनकी बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य से जिले में ‘संपर्क अभियान’ संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 19 नवंबर को सीहोर संभाग के ग्राम निपानिया खुर्द, कोलूखेड़ी, झरखेड़ा, अरनिया सुल्‍तानपुर में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में बिजली बिल में सुधार, मीटर, सर्विस केबल, नए कनेक्शन, भुगतान सहित तकनीकी सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

Post a Comment

0 Comments