मध्य प्रदेश स्थापना दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता इछावर ने आशढ को 2-1 से हराया


मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के छठे दिन आशढ़ एवं इछावर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया।

मैच के मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर थीं। मध्यांतर के बाद इछावर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 61वें मिनट में गोल कर बढ़त बनाई। इसके बाद इछावर की टीम ने 85वें मिनट में एक और गोल दागकर मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज की।

आज के मैच के अतिथि जिला फुटबॉल संघ के वरिष्ठ गोलकीपर अरुण राठौर रहे। उन्होंने मैदान में खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया तथा सभी खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

मैच में इछावर की टीम ने बेहतरीन खेल कौशल और टीम भावना का परिचय देते हुए शानदार विजय हासिल की।



Post a Comment

0 Comments