आष्टा। बहुजन समाज पार्टी आष्टा विधानसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट कमलेश कुमार, मुख्य जोन प्रभारी बहुजन समाज पार्टी इंदौर-भोपाल जोन उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी जिला सीहोर के जिला उपाध्यक्ष श्री नवीन भेरवे ने सहभागिता की।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी चुनावों की तैयारियों तथा पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही माननीय बहन कुमारी मायावती जी के जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने तथा उनके हाथों को मजबूत करने के लिए संगठन की मजबूती एवं आर्थिक सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष गोरेलाल बरोलिया ने की। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी आष्टा राधेश्याम अटेरिया एवं एडवोकेट अर्जुन पहरवाल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कपिल बकोरिया को बहुजन समाज पार्टी आष्टा विधानसभा का सचिव नियुक्त किया गया।

0 Comments