विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने किया संगठन विस्तार, नवीन पदाधिकारियों की घोषणा चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय में कार्यकारिणी का गठन, नव नियुक्त पदाधिकारियों ने लिया संगठन के मार्गदर्शन में कार्य करने का संकल्प गोपाष्टमी पर्व पर गौ माता का पूजन कर चुन्नी भेंट की, गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर लिया आशीर्वाद



सीहोर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सिद्धपुर सीहोर द्वारा संगठन विस्तार के अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय सीहोर में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पीयूष चन्द्रवंशी को अध्यक्ष, मोहित महेश्वरी को उपाध्यक्ष, नरेंद्र चन्द्रवंशी को संयोजक, ब्रज वर्मा को सह संयोजक तथा कु. साक्षी राजपूत को दुर्गा वाहिनी संयोजिका का दायित्व सौंपा गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से ॐ का उच्चारण करते हुए संगठन के मार्गदर्शन में निष्ठापूर्वक कार्य करने एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष परमवीर जाट ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सनातन धर्म की रक्षा, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण तथा परिवारों में धार्मिक एवं नैतिक संस्कारों के संचार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कथित लव जिहाद के प्रति जागरूकता एवं युवाओं को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोडऩे के विषय पर भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है तथा सभी पदाधिकारियों को समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।

----------------

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गोपाष्टमी पर्व

इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सिद्धपुर द्वारा नदी चौराहा स्थित संगठन कार्यालय पर गोपाष्टमी का वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से गौ माता का पूजन-अर्चन कर चुन्नी भेंट की। इसके पश्चात गौ माता को गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गौ संरक्षण, गौ सेवा एवं सनातन परंपराओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला धर्म प्रसार प्रमुख जगदीश कुशवाहा ने गोपाष्टमी पर्व के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की पावन मान्यताओं के अनुसार इसी शुभ तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने अपने सखाओं के साथ गोधन की देखभाल एवं गोचारण का कार्य प्रारंभ किया था। इसी दिव्य प्रसंग की स्मृति में प्रतिवर्ष गोपाष्टमी का महापर्व श्रद्धा, भक्ति, उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गौ माता का भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म में विशेष स्थान है। गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि जीवों के प्रति करुणा, सेवा और संरक्षण की भावना का भी प्रतीक है।

इस अवसर पर जिला धर्म प्रसार प्रमुख जगदीश कुशवाहा, नगर अध्यक्ष परमवीर जाट, नगर मंत्री यज्ञेश शैव, नगर सह मंत्री गिरीश पाठक एवं अक्षय साहू, नगर संयोजक समीर राय, विद्यार्थी प्रमुख आकाश नायक, विशेष संपर्क प्रमुख अमित दांगी, सह विशेष संपर्क प्रमुख क्षितिज श्रीवास्तव, नगर अर्चक पुरोहित सुशील उपाध्याय, साप्ताहिक मिलन प्रमुख अर्जुन सेन, सह गोरक्षा प्रमुख सतीश सेन, सह सेवा प्रमुख गिरीश मेहता सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता, सामाजिक बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने गौ सेवा, धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण तथा सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।



Post a Comment

0 Comments