चिरायु अस्पताल के सामने दुर्घटना संभावित क्षेत्र बनने से रोकने की मुहिम तेज, चार मीटर सड़क किनारा अतिक्रमण मुक्त कराने की पहल


भोपाल। मध्य प्रदेश शासन की अनुशंसा पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास एवं डीडीएचआई की टीम द्वारा तैयार सड़क सुरक्षा रिपोर्ट में चिरायु अस्पताल के सामने चेनज 11+200 से 12+500 तक के क्षेत्र को संभावित दुर्घटना संभावित क्षेत्र (ब्लैक स्पॉट) के रूप में चिह्नित किए जाने की आशंका जताई गई है। इस क्षेत्र को दुर्घटना संभावित स्थल बनने से रोकने के लिए मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के निर्देशन में देवास-भोपाल कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड (वर्टिस फाउंडेशन) की सीएसआर टीम द्वारा लगातार पांच दिनों से विशेष सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना रोकथाम अभियान संचालित किया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत गलत दिशा में वाहन चलाने पर रोक लगाने, अनाधिकृत अतिक्रमण हटाने तथा सड़क के किनारे चार मीटर क्षेत्र को पैदल यात्रियों, अस्पताल आने वाले मरीजों एवं एंबुलेंस की सुरक्षित आवाजाही के लिए अतिक्रमण मुक्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही स्थानीय दुकानदारों एवं नागरिकों को यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा और जीवन के अनमोल महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पांच दिनों के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आने लगा है। चिरायु अस्पताल के सामने चार मीटर का सड़क किनारा अतिक्रमण मुक्त होने तथा गलत दिशा में वाहन चलाने की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है।इस अभियान में खजुरी थाना पुलिस प्रशासन, देवास-भोपाल कॉरिडोर की जनसंपर्क टीम से सुश्री सुतापा मैत्री, कॉरिडोर प्रबंधक, सीएसआर प्रबंधक एवं अन्य संबंधित सदस्य प्रतिदिन सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं। सुरक्षित सड़कें – सुरक्षित जीवन प्रत्येक जीवन अनमोल है। सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सुरक्षित सड़क, सुगम यातायात और अनमोल जीवन की रक्षा ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है।


Post a Comment

0 Comments