सीहोर 09 अक्टूबर 2026 जिले में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस अर्तंगत यू-विन पोर्टल पर 194 सत्रों की योजना बनाई गई थी, जिनमें से 194 सत्र आयोजित किए गए। आयोजित सत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया के निर्देशन में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आयोजित सत्र में शून्य से 1 वर्ष तक के 741 बच्चे, 1 वर्ष से अधिक आयु के 340 बच्चों का टीकाकरण किया गया। साथ ही 125 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। डॉ. डहरिया ने स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा गर्भवती महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं परामर्श उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
.jpeg)
0 Comments