राज्य कर्मचारी संघ की मासिक बैठक संपन्न, ओमप्रकाश शर्मा बने नए कार्यकारी अध्यक्ष, कर्मचारियों के हितों और एकजुटता पर हुई चर्चा


सीहोर। भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में राज्य कर्मचारी संघ की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की आगामी रूपरेखा, कर्मचारियों के हितों और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए शासकीय हाई स्कूल पचामा के प्राचार्य ओमप्रकाश शर्मा को राज्य कर्मचारी संघ का नया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद उपस्थित सभी साथियों ने ओमप्रकाश शर्मा का पुष्पहारों से स्वागत और अभिनंदन किया।

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद ओमप्रकाश शर्मा ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य कर्मचारी संघ हमेशा से ही कर्मचारियों के हक, अधिकार और हितों की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। आने वाले समय में हम सब मिलकर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराएंगे और संगठन को और अधिक मजबूत तथा एकजुट बनाएंगे।

चुस्त दुरुस्त रहने योग जरुरी

बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख रूप से मौजूद योगाचार्य दिनेश शर्मा ने कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा सरकारी सेवा के दौरान कर्मचारियों पर काम का भारी दबाव रहता है। ऐसे में कर्मचारियों को अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए योग और अनुशासन को अपनी दिनचर्या में जरूर अपनाना चाहिए। जब कर्मचारी अंदर से स्वस्थ और ऊर्जावान होगा, तभी वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर पाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए हम सबको आपसी भेदभाव भुलाकर पूरी तरह एकजुट रहना होगा।

बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर गोपाल सिंह ठाकुर, कुंदन लाल राय पूर्व अध्यक्ष, संतोष जैन संतु, बलवीर सिंह शाक्य, दिनेश कुमार शर्मा, विक्रम सिंह मेवाड़ा, देवेंद्र आर्य, विजय अतुल शर्मा, मुकेश राठौर, योगेश आर्य, अरुण जोशी और लखनलाल माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारी संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

                                  


Post a Comment

0 Comments