ग्राम सोंडा में 17 अक्टूबर को होगा संगीतमय श्रीराम कथा एवं रामधुन का आयोजन श्री कालिया चन्द्रा स्वामी जी के मुखारविंद से बहेगी भक्ति की रसधारा श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील


सीहोर। ग्राम सोंडा में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को संगीतमय श्रीराम कथा एवं अमृतमयी रामधुन का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन में श्री कालिया चन्द्रा स्वामी जी के मुखारविंद से श्रद्धालु श्रीराम नाम कथा एवं रामधुन का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे। आयोजन को लेकर आयोजकों द्वारा क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।

आयोजकों ने बताया कि धार्मिक आयोजन का उद्देश्य प्रभु श्रीराम के नाम का प्रचार-प्रसार करना तथा श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिकता से जोडऩा है। कार्यक्रम रात्रि 8:30 बजे से 10:30 बजे तक माता मंदिर प्रांगण के पास, ग्राम सोंडा, जिला सीहोर में आयोजित होगा।

आयोजकों ने समस्त माताओं- बहनों, धर्मप्रेमी बंधुओं एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कथा एवं रामधुन का आनंद लेने तथा धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

आयोजक एवं निवेदक नरेंद्र वर्मा (नाटी, पूर्व सरपंच), गुलाब सिंह वर्मा, राधेश्याम वर्मा, देवेंद्र पटेल, अभिषेक वर्मा (आम चौराहा) एवं निर्मल पटेल, मुस्ताक खान वेल्डिंग शामिल हैं।।


Post a Comment

0 Comments