कन्या शिक्षा परिसर सीहोर में वीर गाथा 6.0 के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन


सीहोर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के निर्देशानुसार माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर सीहोर सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित विद्यालय में वीर गाथा 6.0 के अंतर्गत विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं वीरता के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने कविता लेखन, निबंध/अनुच्छेद लेखन, चित्रकला एवं ड्राइंग, मल्टीमीडिया प्रस्तुति तथा शॉर्ट वीडियो जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राएं सिमरन एवं अंजलि ने अपने शिक्षक श्री अमित दुबे जी एवं ओमेश्वरी जी के मार्ग दर्शन मे परमवीर चक्र एवं अन्य वीरता पुरस्कार प्राप्त वीर योद्धाओं के साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लेते हुए अपनी रचनात्मक अभिव्यक्तियाँ प्रस्तुत कीं।

इस अवसर पर छात्राओं को वीरता पुरस्कार विजेताओं के जीवन, उनके अदम्य साहस एवं देश के प्रति समर्पण से परिचित कराया गया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. विनीत गाबा ने विद्यार्थियों को बताया कि वीर गाथा जैसे कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति, नागरिक कर्तव्य, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्राओं की सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। आज के इस कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक श्री अमित दुबे जी द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments