70 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा योगासन प्रतियोगिता में सीहोर के छात्रों का चयन


सीहोर। 70 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा योगासन प्रतियोगिता का आयोजन जिला बालाघाट में दिनांक 23 अक्टुबर 2026 से 26 अक्टुबर 2026 तक आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता में शासकीय मॉडल उ.मा.वि. सीहोर से मोनू साकेत और सोनू साकेत का तथा अशासकीय सेंटमेरी हायर सेकण्डरी स्कूल सीहोर से प्रिंस मालवीय का चयन 19 वर्ष बालक केटेगिरी में भोपाल संभाग के दल के साथ हुआ है।

बालकों के चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री शीलू शर्मा, आवासीय प्राचार्य आलोक शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अताउल्लाह खान, जिला योग प्रभारी मनोज कुमार व्यास, विकास खण्ड योग प्रभारी आनन्द चंदेल, प्राचार्य मॉडल हायर सेकण्डरी मीता सक्सेना, खेल शिक्षक शैलेन्द्र चौहान, प्राचार्य सेंटमेरी मनीष तिवारी, खेल शिक्षक कपिल मालवीय, योग शिक्षिका लक्ष्मी चन्द्रवंशी द्वारा बधाई पे्रषित कर शुभकामनाऐं दी है।


Post a Comment

0 Comments