आष्टा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, फल और पनीर के नमूने लिए


सीहोर, 21 अक्टूबर 2026    आम नागरिकों को शुद्ध एवं मिलावट रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में लगातार निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बंसल ने आष्टा क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर फल एवं पनीर के नमूने लिए।


      कार्रवाई के दौरान पुराना बस स्टैंड स्थित एसएस एंड संस फ्रूट्स सप्लायर से केले, जुम्मापुरा स्थित एसएन फ्रूट मर्चेंट से केले तथा पुराना बस स्टैंड स्थित एमएम फ्रूट मर्चेंट से पपीता एवं सेब के नमूने लिए गए। इसके अलावा कन्नौद रोड स्थित भगवती पैलेस से पनीर का नमूना जांच के लिए एकत्रित किया गया।


      सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments