सीहोर, 23 अक्टूबर 20
26 उद्योग आयुक्त श्री कुमार पुरुषोत्तम ने औद्योगिक क्षेत्र पचामा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों से संवाद कर औद्योगिक गतिविधियों एवं उनकी आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की। भ्रमण का उद्देश्य औद्योगिक विकास को गति देने तथा उद्योगों से संबंधित विषयों की जानकारी प्राप्त करना रहा।
उद्योग आयुक्त श्री पुरुषोत्तम ने निर्माणाधीन औद्योगिक क्षेत्र इछावर एवं पगारिया राम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान लघु उद्योग निगम के मुख्य महाप्रबंधक श्री अनिल गंगराड़े, महाप्रबंधक श्री अनुराग वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
.jpg)
0 Comments