हरदीप पुरी की राज्यसभा उम्मीदवारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश एप्सटीन फाइल्स विवाद को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, न्यू बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी


सीहोर। मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा उपचुनाव का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीहोर के न्यू बस स्टैंड पर भाजपा के फैसले के विरोध में प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने एप्सटीन फाइल्स विवाद का मुद्दा उठाते हुए भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधा। राजीव गुजराती ने आरोप लगाया कि विवादों में नाम आने के बावजूद हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने इसे प्रदेश की जनता का अपमान बताते हुए भाजपा सरकार के फैसले पर सवाल खड़े किए।

न्यू बस स्टैंड पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा सरकार और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान 'हरदीप पुरी मुर्दाबाद' और 'हरदीप पुरी कौन है, एप्सटीन का दोस्त है। जैसे नारों से क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की रिक्त राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव प्रस्तावित है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने उनकी उम्मीदवारी को लेकर विरोध तेज कर दिया है। सीहोर में हुए प्रदर्शन से स्पष्ट है कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की राजनीति में भाजपा को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है।

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विवेक राठौर, घनश्याम यादव, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम बड़े भाई, राहुल यादव, सीताराम भारती, ओमबाबा राठौर, राजेश भूरा यादव, सुनील दुबे, हफीज चौधरी, रामायण प्रसाद शुक्ला, अरूण राय, मांगीलाल टिमरई, रामभजन राय, संतोष सिंह, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, संतोष मालवीय, आसिफ अंसारी, अजय रैकवार, हरिओम सिसोदिया, सुयश तोमर, ममता शर्मा, प्रवेश परिहार, तनिष्क त्यागी, विवेक टाँक, अभिषे लोधी, जतिन परमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसन उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments