दलितों की अहस्थांतरणीय पट्टे की भूमि पर कब्जा मिला तो चोरी से रात्रि में आरोपी सलीम बैग, फरीदा कुरैशी दबंगों ने चलाया ट्रेक्टर गिरफ्तारी की मांग शासन का कड़ा रू ख दलितों को दिये मौके पर जाकर बौनी करने के निर्देश


सीहोर। अजा के दलित कृषगण कैलाश, राजाराम, जीवन पिता फकीरचंद मालवीय, महेश पिता नन्दकिशोर कृषकगण ग्राम फूल मोगरा थाना मण्डी वर्तमान निवास स्वदेश नगर, सीहोर की अस्थांतरणीय शासकीय पट्टे की भूूमि पर आवेदकगणों को तहसीलदार के निर्देश पर आरआई पटवारी पुलिस दल द्वारा ग्राम फूलमोगरा मौके पर पहुंचकर धारा 250 के प्रकरण में आवेदकगणों के पक्ष में आदेश होने पर कब्जा दिलाया गया। इसके पश्चात अनावेदकगण दबंग फरियादी सलीम बैग, फरिदा कु रैशी द्वारा चोरी-चोरी रात्रि में अवैध तरिके से ट्रेक्टर चलाकर बख्खर फैरने को लेकर पीडि़त दलितों में आक्रोष उत्पन्न हो गया। जिसे लेकर दलित समाज के लोग धरने को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुचें और अतिरिक्त कलेक्टर ब्रजेश सक्सेना, अनुविभागीय अधिकारी तनमय वर्मा, तहसीलदार आकाश महंत, धनजी मालवीय को एवं अपनी पीड़ा से जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर गिरफ्तारी की मांग की। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये ज्ञापन को गंभीरता पूर्वक लेते हुए धरना प्रदर्शन कारी महिला पुरुषों को समझाईश दी गई कि शासन ने आपको मौके पर कब्जा दिला दिया गया है। अब आप जाकर बौनी करें। अगर इस बीच अनावदेकगण बौनी में कोई रूकावट पैदा करते हैं तो शासन को अवगत कराईये। उनके विरूद्ध सिविल जैल की एवं अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम की धारा एवं आवेदकगणों द्वारा बनाई गई कूट रचित नकली रजिस्ट्री विक्रय पत्र को जब्त कर धारा 420 व अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जैल भेजा जावेगा। मौके पर दलितों को बौनी के मौखित निर्देश दिये जाने पर दलित लोग बौनी करने की तैयारी में जुटेगें। अगर किसी भी प्रकार की कोई अनावेदकगणों द्वारा रूकावट पैदा की जाती है तो एसडीएम कार्यालय सीहोर के समक्ष प्रस्तावित धरना प्रदर्शन किया जावेगा, जिसकी सारी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दलित नेता नरेन्द्र खंगराले, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज शर्मा, तत्कालीन पार्षद आरती नरेन्द्र खंगराले, प्रदेश सचिव म.प्र.महिला कांग्रेस, पूर्व सरपंच ग्राम फूल मोगरा नन्दकिशोर मालवीय, कैलाश मालवीय, राजाराम मालवीय, जीवन मालवीय, महेश मालवीय, ललता लोधी, सुनीता बाई, जमना बाई, रामप्यारी बाई, शारदा बाई, पिंकी मालवीय आदि दलित के महिला पुरुष भारी संख्या में उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments