जनता के लिए परिषद में लड़ जाते हैं अपने शहर के पार्षद करोड़ों के निर्माण कार्य कराने में महत्वपूर्ण है पार्षदों की भूमिका-विधायक राय अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच ने किया पार्षदों का सम्मान


सीहोर। शहर में हो रहे करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों को कराने में वार्ड पार्षदों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। जनता के कामों के लिए हमारे पार्षद परिषद में लड़ जाते हैं। सक्रिय पार्षद सम्मान के पात्र हैं उक्त बात बुधवार को विधायक सुदेश राय ने पार्षदों का सम्मान करते हुए कही। समाज सेविका श्रीमती अरुणा राय ने भी जनता के लिए समर्पित पार्षदों की कार्यशैली की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि जनता के प्रथम प्रतिनिधि पार्षद हैं उन्हीं के माध्यम से विधायक जी और मेरे पास भी जनता की समस्याएं आती हैं सभी समस्याओं का निराकरण करने के लिए पार्षद अपने पूरे अधिकारों और संपर्क का इस्तेमाल करते हैं सभी पार्षद बधाई के पात्र हैं।


अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच के द्वारा आयोजित क्रिसेंट गरबा महोत्सव प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मंच पर पार्षद कमलेश राठौर ,अर्जुन सिंह राठौर, मुकेश मेवाड़ा, संतोष शाक्य,विजेंद्र परमार,विशाल राठौर,सपना मालवीय,सुनीता राय,चांदनी मालवीय,राजेश मांझी और अरुण मालवीय का शॉल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया। पार्षदों ने अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच क्रिसेंट गरबा महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने वाली बालिकाओं को निशुल्क गरबा प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर सराहना व्यक्त की और उन्होंने विधायक सुदेश राय और समाजसेवीका अरुणा राय का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने भी अपनी सामूहिक गरबा कला का प्रदर्शन किया।


Post a Comment

0 Comments