कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में युवा मोर्चा ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन गांधी प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस नेताओं को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की, राजनीतिक मर्यादा और शालीन भाषा बनाए रखने की अपील


सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, नगर मंडल सीहोर ने जिला अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। गांधी प्रतिमा के समक्ष आयोजित प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गीत के माध्यम से कांग्रेस नेताओं को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की और राजनीति में शालीनता एवं मर्यादा बनाए रखने की अपील की।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “रघुपति राघव राजा राम, कांग्रेस को सद्बुद्धि दे भगवान” गीत गाकर अपना विरोध दर्ज कराया। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच वैचारिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीतिक विरोध के दौरान भाषा की मर्यादा और व्यक्तिगत सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए।


कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीति में असहमति के बावजूद किसी के परिवार और माता-पिता के प्रति सम्मान बनाए रखना आवश्यक है। स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान वैचारिक बहस, शालीन संवाद और जनसेवा की भावना से होती है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से सार्वजनिक जीवन में संयमित भाषा का उपयोग करने की अपील की।


युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, महामंत्री हर्षित मेवाड़, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील राय, महामंत्री दीपांशु राठौर (नट्टू), समीर सेन, विशाल पाटीदार, सत्यम राठौर, मनीष राय, मोहित राठौर, तुषार सोनी, शुभम व्यास, अनिमेष जैन, दीपू कटारे, हर्ष राजपूत, विवेक राय, नवीन गुप्ता, ऋषभ नाथ, कृपाल दांगी, शशांक यादव, आयुष तोमर, आयुष मेवाड़, आयुष राठौर, अंकित चौहान, यश ताम्रकार, अर्पित सिंह, बलबीर ठाकुर और कृष्ण शर्मा सहित युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक जीवन में शालीनता, संस्कार और परस्पर सम्मान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक परंपराओं और स्वस्थ राजनीतिक संवाद को मजबूती मिल सके।



Post a Comment

0 Comments