सीहोर, 03 अक्टूबर 2026 सीहोर विकासखंड के ग्राम थूना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान तथा सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने आम नागरिकों से वन-टू-वन चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का गंभीरता से परीक्षण कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा नागरिकों के कल्याण एवं विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विकास के लिए भी विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाना आवश्यक है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को पूरी गंभीरता से सुनें और उसके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। शासकीय सेवक जनता की सेवा के लिए हैं, इसलिए उन्हें अपने दायित्वों का पूरी संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति किसी भी योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी करें। इस अवसर पर पौधा रोपण भी किया गया। शिविर में जिला भाजपा अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, कलेक्टर श्री बालागुरू के., पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, डीएफओ श्रीमती अर्चना पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर के माध्यम से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ तथा नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी के साथ उनके लाभ प्राप्त करने का अवसर मिला।
शिकायतकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा कर सुनी समस्याएं
शिविर में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को विस्तार से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों से समस्या के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान केवल आवेदन लेने तक सीमित न रहे, बल्कि संबंधित विभाग समस्या के निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने भी शिविर में उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने भी नागरिकों से चर्चा कर पुलिस से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली।
विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली
राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने शिविर परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से हितग्राहीमूलक योजनाओं, पात्रता तथा अब तक लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में आम नागरिकों तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र व्यक्ति स्वयं आगे आकर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामवासियों को अपने-अपने विभाग की हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कौन-कौन से व्यक्ति योजनाओं के लिए पात्र हैं, योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं तथा आवेदन की प्रक्रिया क्या है। ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
शिविर में हितग्राहियों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित
शिविर के दौरान राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया। विभागीय अधिकारियों द्वारा पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई की गई। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को शासन की योजनाओं और सेवाओं से सीधे जोड़ना तथा उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना रहा।
हितग्राहियों ने साझा की सफलता की कहानी
शिविर में विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले अनेक हितग्राहियों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं का लाभ मिलने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि पात्र नागरिकों को जागरूक होकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए और पात्रता के अनुसार उनका लाभ लेना चाहिए।
रोहित, संदीप सिंह, उर्मिला, समूह की सुरभि शर्मा, आरती वर्मा सहित अनेक हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार शासकीय योजनाओं से प्राप्त सहायता ने उन्हें आगे बढ़ने में सहयोग दिया। हितग्राहियों ने कहा कि योजनाओं की जानकारी होने और समय पर आवेदन करने से पात्र व्यक्ति शासन की सहायता प्राप्त कर अपने जीवन में बदलाव ला सकता है।
अधिकारियों ने मौके पर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामवासियों से सीधे संवाद कर विभागीय समस्याओं और योजनाओं से संबंधित उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। नागरिकों से प्राप्त आवेदनों और शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभाग स्तर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बिजली से संबंधित शिकायतें ज्यादा
शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें बिजली से संबंधित प्राप्त हुईं। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति, बिजली के बिल, खराब ट्रांसफार्मर एवं अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। शिविर में उपस्थित संबंधित अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिविर में यह थे उपस्थित
शिविर में श्री पंकज गुप्ता, श्री राम स्वरूप मेवाड़, श्री सुरेंद्र मेवाड़ा, सरपंच श्रीमती रामकली, श्री सूरसिंह बारेला, श्री प्रीतम सिंह मेवाड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी
.jpg)
0 Comments