सीहोर, 12 अक्टूबर 2026 घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग के संयुक्त दल द्वारा सलकनपुर देवी धाम में संचालित दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग की जांच की गई। इस दौरान व्यावसायिक उपयोग में लाए जा रहे दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
संयुक्त दल द्वारा स्पष्ट किया गया कि घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए निरीक्षण एवं कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। संबंधित विभागों द्वारा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निगरानी रखी जाएगी, ताकि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग निर्धारित प्रयोजन के अनुरूप हो सके।

0 Comments