सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष खंगराले के अथक प्रयासों से दबंग सलीम बैग, फरीदा कुरैशी से 15 साल बाद लिया वापस कब्जा जिला प्रशासन के आदेश से फूल मोगरा के दलित कृषकों ने 12 एकड़ भूमि में ट्रेक्टर चलाकर की बौनी


सीहोर। अजा के दलित कृषकगण कैलाश, राजाराम, जीवन पिता फकीर चंद मालवीय, महेश पिता नन्दकिशोर मालवीय कृषकगण ग्राम फूल मोगरा थाना मण्डी वर्तमान निवास स्वदेश नगर सीहोर की अहस्थांतरीय शासकीय पट्टे की भूमि पर आवेदकगणों को तहसीलदार धनजी मालवीय, आकश महंत के निर्देशानुसार आर.आई.पटवारी पुलिस दल द्वारा ग्राम फूल मोगरा मौके पर पहुंचकर धारा 350 के प्रकरण में आवेदकगणों के पक्ष में आदेश होने पर दिनांक 11 सितम्बर 2026 को कब्जा दिलाया गया था। इसके बाद भी कूट रचित दस्तावेज के आधार पर दबंग अनावेदकगण सलीम बैग, फरिदा कुरैशी द्वारा चोरी-चोरी ट्रेक्टर चलाकर पुन: कब्जा करने का प्रयास किया गया था। गुस्साये तथा आक्रोशित दलित समाज द्वारा कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले के नेतृत्व में जनसुनवाई में धरने को लेकर कलेक्टर, एसपी, एसडीएम तथा मण्डी थाने को ज्ञापन सौंपा गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दलितों को ग्राम फूल मोगरा पहुंचकर मौके पर बोनी करने के निर्देश दिये गये। पीडि़त दलित कृषकों द्वारा मौके पर दिनांक 8 अक्टुबर 2026 को ट्रेक्टर चलाकर रबी की फसल की बोनी कर दी गई तथा जिसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दी गई। जिला प्रशासन द्वारा सहयोग किये जाने पर सेवादल कांग्रेस के नरेन्द्र खंगराले दलित नेता, तत्कालीन पार्षद आरती नरेन्द्र खंगराले, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज शर्मा, कैलाश, राजाराम, जीवन मालवीय, महेश मालवीय, ललता लोधी, सुनीता बाई, जमना बाई, रामप्यारी बाई, शारदा बाई, पिंकी मालवीय आदि दलित महिला पुरुषों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।


Post a Comment

0 Comments