शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में मानसिक स्वास्थ्य क्या है तथा इसे बेहतर बनाए रखने के लिए किन उपायों को अपनाया जा सकता है, इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई।
सत्र के दौरान छात्राओं को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, भावनात्मक संतुलन, परीक्षा के तनाव से निपटने तथा अपनी समस्याओं को खुलकर साझा करने के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और परिवार एवं मित्रों के साथ संवाद बनाए रखने को अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।
सत्र का संचालन परामर्शदाता ममतेश राठौर ने किया। इस अवसर पर उमंग स्वास्थ्य केंद्र और मनकक्ष की भूमिका के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी गई। छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता एवं परामर्श प्राप्त करने के लिए मनहित ऐप तथा टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 के बारे में भी बताया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे समय पर सहायता प्राप्त कर सकें।
सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मानसिक समस्याओं से जुड़े संकोच को दूर करना तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित परामर्श एवं सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करना था।

0 Comments