सीहोर, 04 अक्टूबर 2026    सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत जिले की समस्त शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थाओं में वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया के निर्देशन में आयोजित गतिविधियों का उद्देश्य आमजन, वृद्धजनों एवं जरूरतमंद हितग्राहियों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। स्वास्थ्य शिविरों में वृद्धजनों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य संरक्षण एवं बेहतर देखभाल पर विशेष ध्यान दिया गया। सेवा मेरा योगदान अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन, वृद्धजनों एवं जरूरतमंद हितग्राहियों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से सेवा, सहयोग, जनभागीदारी एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत किया जा रहा है।