सीहोर, 23 अक्टूबर 2026 क्षय रोग से बचाव और रोकथाम के लिए आम नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि है कि टी.बी. संक्रमण बीमारी है। खांसी, बुखार आना, भूख न लगना आदि टी.बी. के लक्षण हो सकते है। टी.बी. कोई भयानक बीमारी नहीं है, टी.बी. का ईलाज संभव है। व्यक्ति को 6 माह डॉट पद्धति का ईलाज लेना अनिवार्य है। प्रत्येक क्षय रोगी को ईलाज लेने पर 500 रूपये पोषण के लिये प्रदान किये जाते है। टी.बी. से बचने के लिये सभी स्वास्थ्य सेवायें जिला अस्पताल, सिविल हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र संस्थाओं पर संपर्क कर टी.बी. की जांच व दवा की जानकारी से बीमारी पर रोक लगाई जा सकती है।
0 Comments