अनोखीलाल मालवीय बने भोपाल लोकसभा प्रभारी, संजीव बौद्ध को विदिशा की जिम्मेदारी


सीहोर। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए अनोखीलाल मालवीय को भोपाल लोकसभा प्रभारी तथा संजीव बौद्ध को विदिशा लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

पार्टी नेतृत्व ने दोनों पदाधिकारियों की संगठन के प्रति निष्ठा, मेहनत और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अनोखीलाल मालवीय एवं संजीव बौद्ध अपने अनुभव और कुशल नेतृत्व के माध्यम से संबंधित लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

लोकसभा प्रभारी के रूप में दोनों नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को संगठित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा बहुजन समाज के अधिकारों एवं सम्मान की आवाज को मजबूती से उठाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त लोकसभा प्रभारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं कीं।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से हरिओम बौद्ध, धनराज सिंह थरेले, इंजी. कमलेश जांगड़े सहित बहुजन समाज पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।



Post a Comment

0 Comments