सीहोर। कांग्रेस नेता एवं सांसद श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर द्वारा आज शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पैदल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं महिलाएं हाथों में तिरंगा और कांग्रेस के झंडे लेकर मार्च में शामिल हुए।
मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ के नारे लगाते हुए राहुल गांधी जी के खिलाफ की गई कार्रवाई का विरोध किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि राहुल गांधी जी जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का काम कर रहे हैं। उनकी आवाज़ दबाने के लिए एफआईआर और सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। कांग्रेस पार्टी ऐसी किसी भी कार्रवाई से डरने वाली नहीं है और संविधान, लोकतंत्र तथा आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए है।
मार्च में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राजाराम बड़े भाई, विवेक राठौर, हफ़ीज़ चौधरी, रमेश गुप्ता, घनश्याम पटेल, बलवान पटेल, गुलाब बाई ठाकुर, हसीन कुरेशी, दीप्ति, पवन गुर्जर, रामनारायण शर्मा, आर.पी. शुक्ला,हरिओम सिसोदिया, यश यादव, अजय रायकवार, नंदलाल यादव, प्रेमनारायण परमार, शुभम् सक्सेना, नायब कुरैशी, अतीक चौधरी, अनुभव सेन, ममता शर्मा, मुकेश ठाकुर, नन्दकिशोर मालवीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

0 Comments