सीहोर। नाले पर बना पुल टूटने से क्षेत्र के 6 हजार नागरिक हैरान परेशान है। यह पुल दीवानबाग और जमशेद नगर को जोड़ता है। पुल नगर पालिका अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 31 कस्बा क्षेत्र में आता है। क्षेत्र के कांग्रेस नेता नायाब सर ने इस जनहितेशी मुद्दे को उठाया है।
नागरिकों का कहना है कि यह पुल एक बार नहीं दो बार टूट गया है। टूटे पुल की मरम्मत करने के लिए नगर पालिका के कर्मचारी पहुंचे थे लेकिन घटिया स्तर की सामग्री से निर्माण के कारण पुल फिर गिर गया है।
कांग्रेस नेता नायाब सर ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि जनता की समस्या के निराकरण के प्रति लापरवाही पूर्ण रवैया अपनाए हुए हैं जिसका खामियाजा जमशेद नगर, फिरदौस नगर, दीवान बाग सहित अन्य मोहल्ले के लगभग 6 हजार नागरिक को भुगतना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेता नायाब सर ने बताया कि नागरिकों को तहसील चौराहा, भोपाली फाटक, कस्बा सराय, दूल्हा बादशाह कॉलोनी, शकर फैक्ट्री चौराहा सहित जिला अस्पताल गल्ला मंडी बस स्टैंड जाने के लिए एक से डेढ़ किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। मजदूर और व्यापारी कर्मचारी वर्ग को काम धंधे और दुकान पर जाने में देरी हो रही है। जमशेद नगर और दीवान बाग में सरकारी और निजी स्कूल भी संचालित होते हैं कल टूटने के चलते स्कूल आने-जाने में छात्र-छात्राओं को भी दिक्कत हो रही है।
जमशेद नगर और फिरदौस नगर को यहां छोटा पुल जोड़ता था आवागमन काफी आसान होता था लेकिन बीते दिनों से यह पुल एक तरफ से टूट गया है काफी जर्जर भी हो गया है जिससे यह पूरा पुल कभी भी नाले के पानी में समा सकता है।
क्षेत्र के साजिद अली, आसिफ पठान मशहूर मियां सलीम खान नईम,कलीम,अनवर, तौफीक, नफीस, वसीम,अहमद, नायाब सर सहित अन्य नागरिकों ने नगर पालिका परिषद से नाले पर नया पुल बनाने और दोनों तरफ सुरक्षा रेलिंग लगाने पुल टूटने से नाले में गिरे मलबे और कूड़े कचरे को उठाने की मांग की है।

0 Comments