सीहोर। जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में शहर के आवासीय और चर्च मैदान पर स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग के स्मृति में सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप के चौथे दिन दो मैच खेले जाएंगे जिसमें पहला मैच बड़वानी विरूद्ध खरगोन के मध्य खेला गया जिसमें बड़वानी 2-0 से विजय रही बड़वानी की तरफ से मोक्ष चौहान ने 1 गोल किया पार्थ ने 1 गोल किया दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया और खेल अधिकारी अताउल्ला खान आदि शामिल थे।
प्रतियोगिता मे दूसरा मैच इंदौर विरुद्ध रतलाम के मध्य खेला जाएगा जिसमें इंदौर 11-01 से विजय रही इंदौर की तरफ से आरव शुक्ला ने 4 गोल किए कार्तिक ने 2 गोल किए दक्ष ने 2 गोल किए अंगद सिंह 1 गोल किए मामन ने एक 1 किया अभिराज ने 1 गोल किया रतलाम की तरफ से अहिल ने 1 गोल किया।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता में गुरुवार को दो मैच खेले जाएंगे जिसमें पहला मैच सीहोर विरुद्ध ग्वालियर के मध्य खेला जाएगा, इसके अलावा दूसरा मैच भोपाल विरूद्ध नर्मदापुरम के मध्य खेला जाएगा।

0 Comments