शिक्षकों को चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान देने की मांग, राज्य कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन छह माह से लंबित सूची शीघ्र जारी करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी


सीहोर। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा सीहोर के अध्यक्ष कुन्दनलाल राय के नेतृत्व में शिक्षकों को चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किए जाने की मांग को लेकर जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा। श्री राय ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि संघ पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षकों के चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान की सूची करीब छह माह से तैयार होने के बावजूद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं जिलाधीश कार्यालय के बीच लंबित है।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सूची के संबंध में जानकारी लेने पर हर बार उसे लंबित बताया जाता है, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में शिक्षकों की सूची जारी हो चुकी है। ऐसे में सीहोर जिले के शिक्षकों में भी असंतोष बढ़ रहा है।

राज्य कर्मचारी संघ ने मांग की कि शिक्षकों के हित को ध्यान में रखते हुए लंबित सूची को शीघ्र जारी कर चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाए। संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सूची जारी नहीं की गई तो संगठन द्वारा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में गोपाल सिंह ठाकुर, ओपी शर्मा, कुंदन लाल राय, सुधीर खापरे, बलराम पंवार, विनोद जोशी, अरुण जोशी, देवेंद्र आर्य, विक्रम सिंह मेवाड़ा, लखनलाल माहेश्वरी, संतोष जैन 'सन्तुÓ, बलवीर सिंह शाक्य, राजेंद्र शर्मा, धरमपाल गौतम, योगेश आर्य, गिरीश गुप्ता, मुकेश राठौर एवं लाड़ सिंह बकोदिया, दशरथ सिंह ठाकुर, विनय पाल, रागवेन्द्र दिक्षित, तसलीम अंसारी, अनिल शर्मा, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments