सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार को विधायक कार्यालय में मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित श्री उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विधायक सुदेश राय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जी प्रखर राष्ट्रवादी और संगठनकर्ता थे उन्होंने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ जनसंघ की स्थापना की थी आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में भाजपा देश प्रदेश की सेवा कर रही है विधायक श्री राय ने कहा कि वह हमारे पद प्रदर्शक हैं उनके बताए हुए मार्ग पर ही हम सभी कार्यकर्ता निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनील राय, कन्हैयालाल मालवीय, सुशील ताम्रकार, वरुण शर्मा,
निर्मल पवार, नैतिक राय, सतीश बनवाइया, प्रदीप मेवाड़ा, जलज छोकर, जितेंद्र वर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक शामिल रहे।

0 Comments