सीहोर। शिक्षकों की लंबे समय से लंबित विभिन्न समस्याओं के निराकरण और शिक्षक हित में आवश्यक कदम उठाने की मांग को लेकर प्रांतीय शिक्षक संघ जिला सीहोर द्वारा कलेक्टर महोदय के नाम संयुक्त कलेक्टर रवींद्र परमार को एक ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों का समय पर निराकरण न होने से शिक्षकों में असंतोष एवं भ्रम की स्थिति निर्मित हो रही है।
ज्ञापन के माध्यम से संघ ने निम्नलिखित प्रमुख मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की है:
प्रतिनियुक्ति कार्यवाही: राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के आदेश क्रमांक 3740 (दिनांक 24/06/2026) के तहत बी.ए.सी. एवं जनशिक्षकों की प्रतिनियुक्ति प्रक्रिया को नियमानुसार शीघ्र पूर्ण किया जाए।
क्रमोन्नति एवं समयमान वेतनमान: वर्ष 2014 में नियुक्त प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों की 12 व 24 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर क्रमोन्नति आदेश जारी किए जाएं। साथ ही वर्ष 2013 में नियुक्त शेष लोकसेवकों के क्रमोन्नति आदेश भी तुरंत जारी हों।
क्रमोन्नति का लाभ व एरियर का भुगतान: वर्ष 2013 के शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश जारी होने के बाद भी कई संकुलों में लाभ और एरियर का भुगतान लंबित है, जिसे जल्द से जल्द निपटाया जाए।
डी.ए. एरियर का भुगतान: जिले के सभी ब्लॉकों में लोक सेवकों के डी.ए. (महंगाई भत्ता) की लंबित एरियर राशि का त्वरित भुगतान किया जाए।
जनगणना मानदेय व EL प्रविष्टि: जनगणना कार्य में तैनात पर्यवेक्षकों व प्रगणकों का मानदेय भुगतान करने के साथ-साथ लोक सेवकों की सेवा पुस्तिका में अर्जित अवकाश (EL) दर्ज किया जाए।
प्रांतीय शिक्षक संघ ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन शिक्षक हित को ध्यान में रखते हुए इन सभी बिंदुओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जल्द से जल्द सकारात्मक आदेश जारी करेगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कार्यकारी महासचिव सतीश त्यागी, जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना, प्रांतीय मीडिया प्रभारी प्रदीप नागिया, बलराम पंवार,हेमंत मालवीय, बद्री प्रसाद वर्मा, जितेंद्र सेन,विनोद सेंगर, राजेश तिवारी,राजेश राठी, चंदर वर्मा,वंदना गहरवाल, दीपिका डसानिया ,सुबोध जायसवाल,ओमप्रकाश परमार, देवेश शर्मा, लक्ष्मण बैरागी,जगदीश सेन , राजेंद्र परमार,आशीष शर्मा,,जगदीश चंद्रवंशी, मुकेश बैरागी,रामेश्वर नागर, अबरार खान, जाहिद अफजाल,रघुनाथ सिंह मेवाडा, जे .पी. दुबे माखन बाकोदिया, रमेश चंद्र भारती ,संजय जाट,कल्याण सिंह ठाकुर, आशीष जोशी,जीवन सिंह परमार , नन्नू लाल दंगोलिया ,मानसिंह नागलिया ,डीसी कीर ,कमलेश कुमार सोलंकी राजेश चौहान, कैलाश यादव,रवि शर्मा ,आनंद सिंह ,प्रदीप राठौर, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र देवलिया, शक्ति शर्मा, दीपक सावनेर,
सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।
.jpg)
0 Comments