सीहोर। शहर के भोपाल नाके स्थित आवासीय खेलकूद मैदान पर जारी स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग स्मृति में मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में राज्य स्तर अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मंडला-छिंदवाड़ा के मध्य खेला गया जिसमें मंडला 2-0 से विजय रही मंडला की तरफ से सिद्धार्थ उइके ने 2 गोल किया। प्रतियोगिता के दौरान जिला फुटबाल एसोसिएशन के मनोज कन्नोजिया आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शनिवार को दोपहर 3:30 बजे प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भोपाल और मंडला के मध्य खेला जाएगा। दोनों ही टीम ने अपने मुकाबले में जीत हासिल की। प्रतियोगिता का आयोजन छह सितंबर को किया गया था। इसमें अब तक 27 मैच खेले गए है।

0 Comments